आज से प्रयागराज में बाहरी वाहनों की एंट्री बंद, गणतंत्र दिवस और महाकुंभ की भीड़ को लेकर एडवाइजरी जारी

महाकुंभ में शुक्रवार से बाहरी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसे लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष निर्देश दिया गया है। यातायात निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऐसा इसल‍िए क्योंकि महाकुंभ में लगातार भीड़ बढ़ रही है। इस दौरान कोई द‍िक्‍कत नहीं होनी चाह‍िए।

Saturday, January 25, 2025 - 20:05
0
आज से प्रयागराज में बाहरी वाहनों की एंट्री बंद, गणतंत्र दिवस और महाकुंभ की भीड़ को लेकर एडवाइजरी जारी

प्रयागराज (आरएनआई) महाकुंभ में शुक्रवार से बाहरी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उन्हें निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा। इसे लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष निर्देश दिया गया है। यातायात निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

ऐसा इसल‍िए क्योंकि महाकुंभ में लगातार भीड़ बढ़ रही है। वाहनों के दबाव के कारण यातायात बाधित न हो, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।


जौनपुर से प्रयागराज आने वाले वाहन सहसों से गारापुर होते हुए चीनी मिल पार्किंग झूंसी और पूरेसूरदास पार्किंग गारा रोड पर पहुंचेंगे, जहां वाहनों को पार्क कराया जाएगा।

वाराणसी से प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को कनिहार रेलवे अंडरब्रिज से शिवपुर उस्तापुर पार्किंग, पटेल बाग, कान्हा मोटर्स पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

मीरजापुर से प्रयागराज आने वाले वाहनों को देवरख उपरहार और सरस्वती हाईटेक सिटी पार्किंग तक आने की अनुमति होगी। वहीं, रीवा मार्ग से आने वाले वाहन नैनी एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट और नव प्रयागम् पार्किंग एरिया में खड़े कराए जाएंगे।

कानपुर से प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन नवाबगंज, मलाक हरहर, सिक्सलेन होते हुए बेली कछार और बेला कछार एक या दो में पार्क कराए जाएंगे।

प्रतापगढ़ और लखनऊ से प्रयागराज की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को बेली कछार व बेला कछार दो में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों से आगे जा सकेंगे।

कौशांबी से प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को नेहरू पार्क व एयरफोर्स मैदान पार्किंग तक ही आ सकेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User