आज इस गमगीन दृश्य को देखकर समझ आ गया कि सचमुच बेटो से बढ़कर बेटियां होती है
पनागर (आरएनआई) पनागर नगर में एक बहुत भावुक दृश्य सामने आया पनागर निवासी श्री पदम मोदी जो दिनांक 12 सितंबर को तीर्थ राज सम्मेद शिखर यात्रा के लिए गए थे रात्रि 1 बजे इन्होंने अपनी पत्नी मनीषा मोदी एवम मित्रो के साथ मंत्र उच्चारण कर यात्रा प्रारंभ की 3 किलो मीटर चढ़ाई के बाद अचानक सासटांग पर्वत पर गिरे ओर पल में इनके प्राण निकल गए ये चार पुत्रियों के पिता थे और श्री पदम मोदी समाज सेवी के साथ साथ कुशल व्यापारी थे अपनी बच्चियों को संस्कार ऐसे दिए कि बेटो से बढ़कर सदैव अपनी बच्चियों को माना !!!!
जब दिनांक 15 सितंबर को इनकी सव यात्रा मुक्तिधाम के लिए निकली तो एक भावुक दृश्य सभी के सामने आया बेटी अपना कंधा देकर मुक्ति धाम तक गई और यात्रा में मैने देखा कि जो भी व्यक्ति इस दृश्य को देख रहा था भावुक हो जाता कंधा तो दूर बेटियां अपने पिता की अर्थी को अपने सिर पर रखकर चल रही थी !और आज यह तो मेरे जीवन काल की परिकल्पना का सबसे भावुक पल मेने अपनी जिंदगी में पहली बार देखा ! इनकी चार बेटियां सुशीमा मानसी महिमा परी ये पिता की अर्थी पर कंधा छोड़ने तैयार नही थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



