आखिर क्यूं हज़ारों लोग कर रहे हैं X पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बात

Friday, August 23, 2024 - 16:03
Updated: 2 years ago
0
आखिर क्यूं हज़ारों लोग कर रहे हैं X पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बात

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 10 हज़ार पोस्ट के साथ ट्रेडिंग लिस्ट में हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सीएम यादव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं, लेकिन आखिर ऐसी क्या वजह बनी बीते दिन जिसके चलते वे एकदम देश में चर्चा का विषय बन गए।

जवाब है सीएम डॉ मोहन यादव द्वारा छतरपुर में पत्थरबाजों पर की गई कठोरतम कार्रवाई। इस कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में जो संदेश दिया वह था “अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी”। इस कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में जो संदेश दिया वह था कि अपनी बात शांति और सद्भाव के साथ रखें, सरकार आपके साथ है लेकिन उपद्रवियों के लिए प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ कानून और बुलडोजर सर्वोपरि है। मोहम्मद शहजाद की जमींदोज कोठी का हर पत्थर मानों इस बात की गवाही दे रहा था की प्रदेश में कट्टरता नहीं चलेगी।

क्या है मामला
आपको बता दें मामला था 21 अगस्त मध्य प्रदेश के जिले छतरपुर का जहां एक समुदाय विशेष द्वारा थाने पर धार्मिक भावनाएं आहत होने को लेकर ज्ञापन देने की तैयारी की गई और साथ ही जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत किया था उसकी गिरफ्तारी की मांग की गई। अचानक पूरी भीड़ उपद्रवी हो गई और थाने पर पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हमले से न केवल शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंची, बल्कि कई पुलिस वाले भी पूरी तरह घायल हुए।

इस घटना के तुरंत बाद ही सीएम डॉक्टर मोहन यादव एक्शन में आए और प्रशासन को पत्थरबाजों को चिन्हित करने के आदेश दिए। इसके बाद सीएम के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन में इस कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यही वजह है कि आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की यह कार्रवाई पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे लेकर मोहन यादव X पर ट्रेंड हो रहे हैं।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User