आंध्र प्रदेश में देश की सबसे बड़ी निजी सोने की खदान शुरू, CM नायडू ने किया उद्घाटन; 144 करोड़ राजस्व का अनुमान

Wednesday, June 24, 2026 - 16:19
0
आंध्र प्रदेश में देश की सबसे बड़ी निजी सोने की खदान शुरू, CM नायडू ने किया उद्घाटन; 144 करोड़ राजस्व का अनुमान

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के जोंनागिरी में देश की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की सोने की खदान परियोजना का बुधवार को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उद्घाटन किया। करीब 405 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जियो मैसूर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और दक्कन गोल्ड माइन्स लिमिटेड ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। परियोजना के शुरू होने के साथ ही जोंनागिरी देश के प्रमुख स्वर्ण उत्पादन केंद्रों में शामिल होने की दिशा में बढ़ गया है।

जोंनागिरी गोल्ड फील्ड्स परियोजना के तहत सोने के प्रोसेसिंग प्लांट की पहली यूनिट का संचालन शुरू किया गया, जबकि दूसरी यूनिट की आधारशिला भी रखी गई। सरकार के अनुसार खदान और प्रोसेसिंग प्लांट का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और अब यहां व्यावसायिक स्तर पर सोने का उत्पादन शुरू होगा।

परियोजना के लिए 1,500 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जिसमें पहले चरण में 600 एकड़ क्षेत्र में खनन कार्य किया जाएगा। पहले वर्ष में करीब 400 किलोग्राम सोने के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जबकि अगले वर्ष यह बढ़कर 900 किलोग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है। भविष्य में क्षमता विस्तार के बाद यह परियोजना सालाना लगभग 2 टन सोना उत्पादन करने में सक्षम होगी।

इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। अनुमान है कि करीब 700 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। वहीं, उत्पादित सोने के मूल्य पर 4 प्रतिशत रॉयल्टी के रूप में राज्य सरकार को भी बड़ी आय प्राप्त होगी। अनुमान के अनुसार 400 किलोग्राम उत्पादन पर सरकार को लगभग 57 करोड़ रुपये और 900 किलोग्राम उत्पादन पर करीब 144 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो सकता है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि यह परियोजना आंध्र प्रदेश के औद्योगिक विकास और खनन क्षेत्र में निवेश को नई गति देगी तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User