अड़ींग ग्रामीणों ने नेत्र रोगियों को 3 लाख की सहयोग राशि देने का लिया संकल्प, कल्याणं करोति नेत्र संस्थान ने सेवा निधि समर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 

विश्व स्तरीय सुविधायुक्त नेत्र चिकित्सा सेवा का लाभ लेन की अपील।

Tuesday, April 29, 2025 - 18:03
Updated: 1 year ago
0
अड़ींग ग्रामीणों ने नेत्र रोगियों को 3 लाख की सहयोग राशि देने का लिया संकल्प, कल्याणं करोति नेत्र संस्थान ने सेवा निधि समर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 

मथुरा (आरएनआई) कल्याणं करोति नेत्र संस्थान द्वारा गांव अड़ींग में सेवा निधि समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्थान के सेवा कार्य में जन सहयोग की अपील की गई। विश्व स्तरीय सुविधायुक्त चिकित्सा सेवाओं का लाभ लेने का आग्रह जन मानस से किया गया। ग्रामीणों ने करीब 3 लाख की सहयोग राशि का संकल्प विभिन्न नेत्र रोगियों के उपचार हेतु लिया।

संस्थान महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने अपील की नेत्र संस्थान के दरवाजे हर तरह के रोगियों हेतु खुले हैं। हमारा ध्येय हर नागरिक को यह महसूस करना है कि यह संस्थान उनका खुद का है । गांव- गांव जाकर मीटिंग की जारही हैं। सह सचिव केके खण्डेलवाल ने संस्थान का परिचय दिया ।

मंचस्थ अतिथियों गौरी शंकर यादव, बीएल शर्मा, दिनेश कुन्जी सेठ, पूर्व प्रधान मुनीम स्वरूप , हुब्बलाल धनगर, किशन सैनी, त्रिभुवन नाथ शर्मा, डा. हरिनारायण एवं ओम प्रकाश खण्डेलवाल ने भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में सुरेश कौशिक, राम किशन दरोगा, शेखर गुप्ता, कैलाश स्वर्णकार, संजू हलवाई, प्रमोद सेठ, डालचंद टेलर, भीम ठाकुर, केशव आर्य, हरिमोहन शर्मा, नेम बघेल, दिगंबर पंडित, गवेन्द्र , दीपक यादव, अशोक सिहोरा, पप्पल आदि का सहयोग रहा।

गब्बर सैनी ने सभी का पटुका पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।  संचालन सह सचिव निरूपम भार्गव एवं दिलीप यादव ने बारी- बारी से किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User