अशोकनगर दौरे पर सीएम मोहन यादव: प्रतिमा अनावरण, कांग्रेस पर तीखे हमले
मुंगावली (आरएनआई) स्लग: मुख्यमंत्री का अशोक नगर दौरा अशोकनगर पहुंचे सीएम मोहन यादव पूर्व सांसद के पिता की प्रतिमा का किया अनावरण तीन तलाक और राम मंदिर पर कांग्रेस पर किए जुवानी हमले जीतू पटवारी के बयान पर किया पलटवार अपनी चप्पल तैयार रखना : सीएम भाजपा सरकार की योजनाओं का किया बखान मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ.मोहन यादव आज अशोकनगर जिले के रुसल्ला गांव पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व सांसद डॉ. केपी यादव के पिता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय रघुवीर सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर सीएम ने मंच से तीन तलाक, राम मंदिर आदि मसलों पर कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमले किए वहीं लाडली बहनों पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी द्वारा दिए गए बयान पर सीएम ने महिलाओं से कहा कि ये लोग आएं तो अपनी चप्पल निकाल कर रखना। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं का भी बखान किया।
वीओ : अशोकनगर के रुसल्ला गांव में प्रतिमा अनावरण करने पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से भगवान राम और कृष्ण की महिमा का बखान किया, उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर तो बन गया अब मथुरा में कृष्ण मंदिर की बारी है। वहीं उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर कांग्रेस पर जुवानी हमले बोले, इसके अलावा लाडली बहनों पर पीसीसी चीफ़ जीतू पटवारी के शराब वाले बयान पर पलटवार करते हुए महिलाओं से कहा कि ये लोग आएं तो अपनी चप्पल तैयार रखना और इनके आने पर इन्हें सुंघाना। वहीं उन्होंने अपने चुटिले अंदाज में कई बयान दे डाले।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



