अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही, 60 हजार रूपये की अवैध मदिरा जब्त
कलेक्टर गुना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं श्री संदीप शर्मा उपायुक्त संभाग ग्वालियर के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त गुना -1 के प्रभारी राधाकिशन द्वारा ग्राम भैंहटा एवं रोरी में दबिश दी गयी। कार्यवाही में भेंटा से 50 कि.ग्रा. लाहन एवं 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गयी। इसी प्रकार ग्राम रोरी से 200 कि.ग्रा. लाहन एवं 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गयी। कार्यवाही में कुल 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 250 कि.ग्रा. लाहन जब्त लिया गया। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया । जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 31,000/- हजार रुपये है। दबिश के दौरान म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक रामहेत सिंह कुशवाह्,आबकारी आरक्षक गोविंद आदि थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)