अवैध परिवहन पर सख्त प्रशासन, 5 डंपर किए जब्त, मामला दर्ज

Wednesday, November 27, 2024 - 14:24
Updated: 2 years ago
0
अवैध परिवहन पर सख्त प्रशासन, 5 डंपर किए जब्त, मामला दर्ज

बैतूल (आरएनआई) प्रदेश में खुलेआम अवैध तरीके से उत्खनन और परिवहन का कारोबार जमकर चल रहा है। जिसके खिलाफ मंगलवार को बैतूल जिले में अभियान चलाकर 5 डंपर जब्त किए है। इस पूरे मामले में खनिज उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि खनिज अधिकारी ने जानकरी देते हुए बताया कि मंगलवार को बैतूल बाजार रोड पर खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक डंपर क्रमांक MP04HE7037 को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया। वहीं, मुलताई क्षेत्र में खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 3 डंपर क्रमांक (MP48H1126, MH49AT7037, MP28H4295) को जब्त कर मुलताई थाने में खड़ा कराया। वहीं खनिज निरीक्षक ने मुलताई क्षेत्र के दुनावा रोड पर अमले के साथ खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते एक डंपर (MP48MB-0786) को जब्त कर थाने में खड़ा कराया।

सरपंच-सचिव की शिकायत पर हुई कार्रवाई
मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में मुलताई क्षेत्र ग्राम पंचायत कामथ के सरपंच-सचिव ने कलेक्टर से शिकायत की जिसके बाद ग्राम कामथ में हो रहे खनिज मुरम के अवैध उत्खनन पर खनिज निरीक्षक ने शिकायती स्थल की जांच की। जांच में ग्राम कामथ स्थित निजी भूमि खसरा क्रमांक 71/3 और 71/4 क्षेत्र पर भूमि स्वामी आशीष पिता लखनलाल डहारे द्वारा खनिज का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जाना पाया गया। जिस पर अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User