अवैध कब्जा कर आम रास्ते पर झीना बनाने की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

Saturday, September 23, 2023 - 21:00
Updated: 3 years ago
0
अवैध कब्जा कर आम रास्ते पर झीना बनाने की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

सिकंदराराऊ (आरएनआई) समाधान दिवस में पीड़ित द्वारा आम रास्ते पर अवैध निर्माण की शिकायत करने पर उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
 सत्यराम पुत्र रामदयाल ने उपजिलाधिकारी को शिकायत करते हुए बताया कि नौरंगाबाद पूर्वी निवासी पंकज नामक व्यक्ति ने अवैध रूप से गली में एक लोहे के झीने का निर्माण कर रखा है। जिससे आने जाने वाले लोगों को वहां से निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसको हटवाने के लिए  उप जिलाधिकारी ने सीआरपीसी की धारा 133 के अंतर्गत कार्रवाई की परंतु आरोपी ने फिर भी झीने को नहीं हटवाया, वहीं जब आज इस बात की जानकारी उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान को समाधान दिवस में हुई तो वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने उक्त व्यक्ति पंकज द्वारा अवैध कब्जा कर आम रास्ते पर बनाए गए झीने को हटाने के लिए कहा  । वहीं शिकायत कर्ता सत्यराम ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा मुझे भविष्य में घिनौने षड्यंत्र में फसाने का भी प्रयास किया जा रहा है जिसके चलते सत्यराम ने उपजिला अधिकारी वेद सिंह चौहान से न्याय की गुहार लगाई और उक्त अपराधी किस्म के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User