अवधूत श्रेष्ठ बाबा कीनाराम की 424 वां अवतरण दिवस उत्सव

Saturday, September 16, 2023 - 08:08
0
अवधूत श्रेष्ठ बाबा कीनाराम की 424 वां अवतरण दिवस उत्सव

वाराणसी। (आरएनआई) अघोर चतुर्दशी समारोह अघोरपरम्परा के प्रखर सूर्य अवधूत श्रेष्ठ बाबा कीनाराम की 424 वां अवतरण दिवस उत्सव अघोर पद्धति व सांस्कृतिक कार्यक्रम हरिश्चन्द्र घाट श्मशान पीठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा के संरक्षण में आयोजित किया गया।

हरिश्चन्द्र घाट श्मशान भूमि पर एक शाम महाकाल के नाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन वादन का जहां शानदार अद्भुत प्रस्तुति हुई तो वहीं लोक गायन में क्षेत्र गायक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। अघोरियों के तीर्थ में शुमार हरिश्चन्द्र घाट काशी के श्मशान भूमि पर जहां एक तरफ शवों के अन्तिम संस्कार में अग्नि की ऊंची ऊंची लपटे महाकाल का अभिषेक कर रही थी वहीं मौजूद शवों के परिजन करुण क्रन्दन करते नजर आए वहीं दूसरी तरफ अवधूत श्रेष्ठ बाबा कीनाराम की इस तपस्थली पर प्रस्तुत किया जा रहा गायन वादन वातावरण में अद्भुत संयोग बना आम व्यक्ति को हर्ष और विशाद में जीने का मार्ग प्रशस्त कर रहे थे। बाब कीनाराम को शास्त्रीय संगीत में प्रख्यात शहनाई वादक महेंद्र प्रसन्ना ने अपनी आदरांजलि अर्पित किया ।

महेंद्रा इवेन्ट के कलाकार महेंद्र निषाद, गायक पवन चौबे, अभिमन्यु मौर्य, गायिका रिया राज सहित अनेक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। श्मशान पीठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चंण्डेश्वर कपाली बाबा के संयोजन में अघोर चतुर्दशी पर आयोजित एक शाम महाकाल के नाम कार्यक्रम का शुभारम्भ वाराणसी के स्नातक विधानपरिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने बाबा कीनाराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस मौके पर हरिश्चन्द्र घाट श्मशान पीठ के बाबा राजकुमार, विधानपरिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा नेता महेशचंद्र श्रीवास्तव,डॉ जयनाथ मिश्र, कुंवर राय अभिषेक,पवन सक्सेना,पं उदय कण्ठाले,पं विनीत बोहरे, राघवेंद्र तिवारी,विजय गिरी,शानू पाठक,नीरज मिश्रा सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User