खतरे का निशान लांघ 92.880 पहुंचा सरयू का जलस्तर

खतरे का निशान लांघ 92.880 पहुंचा सरयू का जलस्तर

Thursday, August 10, 2023 - 22:37
Updated: 3 years ago
0
खतरे का निशान लांघ 92.880 पहुंचा सरयू का जलस्तर

अयोध्या। (आरएनआई) विभिन्न बैराजों से छोड़े गए पानी और बारिश के चलते सरयू नदी तेजी से उफना रही है नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 सेंटीमीटर को लांघ 15 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर में लगातार दस सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते जिले की तीन तहसीलों में बाढ़ के खतरे की घंटी बज गई है। केन्द्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार नदी का जलस्तर बुधवार शाम पांच बजे खतरे के निशान 92.730 मीटर से पांच सेंटीमीटर ऊपर 92.780 मीटर पर पहुंच गया है, जो शाम छह बजे बढ़कर 92.81 मीटर हो गया अनुमान है कि नदी का जलस्तर अगले कुछ घंटों में और तेजी से बढ़ेगा, गुरुवार सुबह आठ बजे जहां जलस्तर 92.870 था वहीं नौ बजे 92.880 पहुंच गया है वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है जिला आपदा प्रबंधन की ओर से रुदौली, सोहावल और सदर के एसडीएम और तहसीलदारों को प्रभावित होने वाले गांवों में मूवमेंट के लिए कहा गया है प्रबंधन की ओर से तीन बजे तक प्रभावित होने वाले गांवों की ताजा रिपोर्ट मांगी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User