अरविंद केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने सत्र न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर नोटिस जारी किया है। अब इस मामले की सुनवाई सुनवाई 19 दिसंबर को है। 

Tuesday, November 12, 2024 - 18:05
0
अरविंद केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर नोटिस जारी कर दिया है। याचिका में सेशन कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है। केजरीवाल ने सत्र न्यायालय के फैसले में संशोधन की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर शिकायतों के संबंध में अदालत ने जारी समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दिया गया था। ईडी ने केजरीवाल के पूर्व नोटिस के बावजूद उनके समक्ष पेश न होने पर समन जारी किया था। ईडी ने याचिका का विरोध किया और हाईकोर्ट ने अब मामले की सुनवाई 19 दिसंबर को तय की है।

Follow         RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User