लखनऊ एयरपोर्ट: इंडिगो एयरलाइंस के आठ विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

लखनऊ एयरपोर्ट से संचालित होने वाले इंडिगो एयरलाइंस के आठ विमानों को बस से उड़ाने की धमकी देने को लेकर विमान कंपनी ने एफआईआर दर्ज की है। 

Tuesday, November 12, 2024 - 19:33
0
लखनऊ एयरपोर्ट: इंडिगो एयरलाइंस के आठ विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

लखनऊ  (आरएनआई) इंडिगो एयरलाइंस के आठ विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक्स अकाउंट हैडलरों के खिलाफ सरोजनीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई एयलाइंस के इंडिगो के असिस्टेंट मैनेजर जतिन भाटिया की शिकायत पर हुई है।

आशियाना स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी जतिन के मुताबिक कुछ दिन पहले इंडिगो एयरलाइंस को एक्स पर छह अलग-अलग अकाउंट से हैंडलरों ने आठ विमानों को बस से उड़ाने की धमकी दी थी। आरोप है कि धमकियों के चलते विमानों के परिचालन में, यात्रियों और विभिन्न एयरपोर्ट इकाइयों को समस्या हो रही है। विमान कई घंटे की देरी से उड़ान भर रहे हैं।

24 सितंबर को adamlanza222 आईडी से विमान संख्या 6E- 277, 26 सितंबर को adamlanza1000 आईडी से विमान संख्या 6E-196, 27 सितंबर को 2008bombing से विमान संख्या 6E-277, 28 सितंबर को mandaimassacre से विमान संख्या6E-196 को धमकी मिली। इसी तरह 29 सितंबर को adamlanza202 से विमान संख्या 6E-1416 व 6E-518, दो नवंबर adamlanza97514 से विमान संख्या 6E-196 (BLR-LKO) और 6E-458 (DEL-JRG) को धमकी दी गई थी।

Follow         RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User