अयोध्या: सिर्फ छह महीने में 150 करोड़ का ओवरब्रिज धंसा, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

इसका निर्माण छह माह पहले हुआ था। इतनी जल्दी ओवरब्रिज धंसने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया। इसकी बाउंड्री पर भी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं।

Aug 9, 2025 - 09:52
 0  81
अयोध्या: सिर्फ छह महीने में 150 करोड़ का ओवरब्रिज धंसा, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

अयोध्या (आरएनआई) लखनऊ हाईवे पर सहादतगंज बाईपास तिराहे पर 150 करोड़ रुपये की लागत से बना ओवरब्रिज धंस गया। इस कारण यातायात रोकना पड़ा। इसका निर्माण छह माह पहले हुआ था। इतनी जल्दी ओवरब्रिज धंसने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया। इसकी बाउंड्री पर भी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्थानीय इकाई को शुक्रवार सुबह पुल की सड़क धंसने की जानकारी हुई। तुरंत अधिकारी व इंजीनियर मौके पर पहुंचे और पुल पर आवागमन बंद कर दिया।

एनएचएआई के जेई योगेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते पुल का हिस्सा धंसा है। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और पुल पर आवागमन को परिवर्तित कर दिया गया। बताया कि दो दिन में यातायात बहाल कर दिया जाएगा। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.