अयोध्या पहुंचे उद्योगपति गौतम अडानी, परिवार संग किए रामलला के दर्शन; बोले- यह भावुक और गौरवपूर्ण क्षण

Thursday, April 2, 2026 - 13:14
0
अयोध्या पहुंचे उद्योगपति गौतम अडानी, परिवार संग किए रामलला के दर्शन; बोले- यह भावुक और गौरवपूर्ण क्षण

अयोध्या (आरएनआई)। देश के प्रमुख उद्योगपति Gautam Adani बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने इसे अपने जीवन का बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बताया।

दर्शन के बाद अडानी ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य मिला, जो उनके लिए अत्यंत विशेष अनुभव है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। भगवान राम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ये हमें सत्य, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

अडानी ने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद सभी देशवासियों पर बना रहे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अडानी फाउंडेशन भारतीय परंपरा और गुरुकुल संस्कृति के संरक्षण के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले उनका विमान महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे और विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User