अमेरीका भेजने का झांसा देकर 21 लाख की ठगी का मामला, परिवार फिर से टंकी पर चढ़ा

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहे हैं। उल्टे सतनाम सिंह ने भाना सिद्धू सहित 21 लोगों के खिलाफ कानूनी नोटिस भेज दिए हैं, जिसमें उन्हें धमकाने और निजी संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।

Sunday, September 22, 2024 - 09:57
0
अमेरीका भेजने का झांसा देकर 21 लाख की ठगी का मामला, परिवार फिर से टंकी पर चढ़ा

हलवारा (आरएनआई) पंजाब के गांव ब्रह्मपुरा के रहने वाले सतनाम सिंह द्वारा अमेरीका भेजने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। पीड़ित भोला सिंह और उनकी पत्नी मंजीत कौर ने अपने बेटे जयपाल को अमेरीका भेजने के लिए 21 लाख रुपये दिए थे। रुपये वापस नहीं मिलने के विरोध में अब पीड़ित परिवार दूसरी बार पानी की टंकी पर चढ़ गया है। इस बार उन्होंने अपने साथ पेट्रोल और माचिस भी ले ली है, जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

भोला सिंह और मंजीत कौर पिछले डेढ़ महीने से सतनाम सिंह के घर के सामने धरना दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। इससे पहले, 1 सितंबर को समाजसेवी भाना सिद्धू ने हस्तक्षेप कर उन्हें टंकी से नीचे उतारा था, लेकिन स्थिति फिर से गंभीर हो गई है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहे हैं। उल्टे सतनाम सिंह ने भाना सिद्धू सहित 21 लोगों के खिलाफ कानूनी नोटिस भेज दिए हैं, जिसमें उन्हें धमकाने और निजी संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।

थाना सदर रायकोट के प्रभारी नरिंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम बुलाई गई है, और दंपति को समझाने के प्रयास जारी हैं। आरोपी सतनाम सिंह और उसके परिवार ने ठगी की रकम लौटाने से इनकार कर दिया है।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User