अमेरिकी राष्ट्रपति के घर के ऊपर दिखा 'संदिग्ध विमान

घटना के वक्त जो बाइडन घर पर ही मौजूद थे। हालांकि इस घटना से अमेरिकी राष्ट्रपति की मूवमेंट प्रभावित नहीं हुई। फिलहाल अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

Sunday, October 29, 2023 - 08:42
0
अमेरिकी राष्ट्रपति के घर के ऊपर दिखा 'संदिग्ध विमान

वॉशिंगटन, (आरएनआई) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के डेलावेयर स्थित आवास के ऊपर शनिवार को एक संदिग्ध विमान देखा गया। जैसे ही राष्ट्रपति के आवास के आसपास संदिग्ध विमान दिखा तो किसी भी खतरे से निपटने के लिए अमेरिका के फाइटर जेट्स ने तुरंत उड़ान भरी लेकिन पता चला कि संदिग्ध विमान एक नागरिक विमान है और गलती से प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाखिल हो गया था। बाद में नागरिक विमान सुरक्षित पास के हवाई अड्डे पर उतर गया। यदि थोड़ी और देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

अमेरिका के फॉक्स न्यूज ने यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के चीफ ऑफ कम्युनिकेशन एंथनी गुगलेमी के हवाले से यह जानकारी दी। गुगलेमी ने बताया कि जैसे ही राष्ट्रपति आवास के पास प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में विमान दाखिल हुआ तो एहतियात के तौर पर तुरंत फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी लेकिन जल्द ही नागरिक विमान प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से बाहर निकल गया और सुरक्षित हवाई अड्डे पर उतर गया। घटना के वक्त जो बाइडन घर पर ही मौजूद थे। हालांकि इस घटना से अमेरिकी राष्ट्रपति की मूवमेंट प्रभावित नहीं हुई। फिलहाल अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User