अमर गिरी जी महाराज पहुंचे मां कात्यायनी शक्तिपीठ

Saturday, December 30, 2023 - 17:50
Updated: 3 years ago
0
अमर गिरी जी महाराज पहुंचे मां कात्यायनी शक्तिपीठ
पीठाधीश्वर आत्मानंद गिरि महाराज के साथ अमर गिरी महाराज

शाहाबाद हरदोई । अलखनाथ मंदिर के प्रमुख अमर गिरी महाराज के सानिध्य में संतों की एक टोली दिलेर गंज स्थित मां कात्यायनी शक्ति पीठ पहुंची। यहां पर अमर गिरी महाराज पीठाधीश्वर आत्मानंद गिरि महाराज से मिले और धार्मिक चर्चा करने के साथ-साथ उन्होंने अयोध्या निमंत्रण को लेकर वहां पहुंचने की रणनीति बनाई। इस मौके पर अमर गिरी महाराज ने कहा सनातन प्रेमियों के लिए यह सौभाग्य की बात है की 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला विराट मंदिर में विराजमान होंगे। उन्होंने बताया भगवान श्री राम हमारे आराध्य हैं और आराध्य को पहली बार मंदिर में विराजने का मौका अयोध्या में मिलने जा रहा है। ऐसे में हम सभी संत गण बड़ी संख्या में वहां पहुंचकर इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर पीठाधीश्वर आत्मानंद गिरि महाराज ने भी अयोध्या से चंपत राय द्वारा बुलाए जाने की बात स्वीकार की और बताया कि वह हर हाल में 20 जनवरी को अयोध्या के लिए निकलेंगे और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूजनीय गुरु महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज के सानिध्य में शामिल होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User