अबेकस ओलंपियाड में मथुरा की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
मथुरा (आरएनआई) रतन लाल फूल कटोरी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मथुरा की छात्राओं ने ओरिजिनल अबेकस ओलंपियाड विंटर्स - 2026 के नॉक-आउट फाइनल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने इसी वर्ष 2 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित अबेकस ओलंपियाड में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किये जिसके बाद इनका नॉक-आउट राउंड के लिए चयन हुआ था। इसके बाद उन्होंने नॉक-आउट राउंड की पहली स्टेज को सफलतापूर्वक पार करते हुए फाइनल्स में प्रवेश किया और अलग-अलग लेवल के मुकाबलों में ट्रॉफियां जीतकर शानदार उपलब्धि दर्ज की।
लेवल-4 श्रेणी में तनु उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर रहकर “चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस” बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं लेवल-5 श्रेणी में प्रियांशी शर्मा ने नई दिल्ली के प्रतिभागी प्रत्यूष के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त लेवल-3 श्रेणी में हर्षिता एवं काव्या ने तृतीय व लेवल 4 में संगम शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिंह, स्किल डेवलपमेंट डायरेक्टर मीनल अग्रवाल तथा स्किल डेवलपमेंट इंचार्ज श्वेता खंडेलवाल ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।
छात्राओं को इस प्रतियोगिता के लिए अबेकस ट्रेनर सौरभ चतुर्वेदी द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। उन्होंने बताया कि अबेकस केवल गणना की एक विधि नहीं है, बल्कि यह बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति, मानसिक गणना क्षमता, आत्मविश्वास एवं निर्णय लेने की क्षमता को भी विकसित करता है। अबेकस का नियमित अभ्यास बच्चों के मस्तिष्क के दोनों हिस्सों को सक्रिय करता है, जिससे वे शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।
विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने छात्राओं की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।
- सौरभ चतुर्वेदी
(अबेकस प्रशिक्षक)
9870855430
7830260899
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)