अपना दल एस ने मनाई छत्रपति महाराज की जयंती
फतेहपुर (आरएनआई) सातमील तिराहा में हुसैनगंज विधानसभा में अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार छत्रपति साहू जी महाराज की जन्म जयंती आईटी मंच के जिलाध्यक्ष विपिन कौशल के नेतृत्व में मनाई गई। संचालन विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन मौर्य ने किया। मुख्य रूप से जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र मौर्य मौजूद रहे। बिपिन कौशल ने बताया कि छत्रपति शाहू जी का जीवन परिचय व उनके द्वारा किए गए संघर्षों को याद किया। दो जुलाई को जन स्वाभिमान दिवस में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करने का आहवान किया। इस मौके पर सुमन देवी, राजू पटेल, मोनू कौशल, मो0 हाफिज, दीपक कौशल, शहीद अहमद हसन, भोला प्रसाद, राजकुमार, अनिकेत कुमार, धर्म सिंह, पप्पू पाल, सोनू कौशल एवं तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

