अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे एनएचएम संविदा कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवाएं हुईं प्रभावित

Friday, April 25, 2025 - 14:50
Updated: 2 years ago
0
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे एनएचएम संविदा कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवाएं हुईं प्रभावित

गुना (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत गुना सहित प्रदेश के बत्तीस हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि संविदा नीति 2023 के अंतर्गत मिलने वाले लाभों को अब तक लागू नहीं किया गया है और इसके विपरीत उनकी सुविधाओं में कटौती कर दी गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशों की अवहेलना करते हुए सरकार ने वादाखिलाफी की है, जिसके विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।

हड़ताल के पहले दिन जिला स्तर पर पंडाल लगाकर भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया। पंडाल में भारत माता की तस्वीर और संगठन के झंडे लगाए गए तथा किसी मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान से मांगों के समाधान हेतु प्रार्थना की गई।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User