अतिथि शिक्षकों से किया वादा निभाने के लिए सीएम शिवराज एवं केंद्रीय मंत्री सिंधिया का ह्रदय से आभार- डॉ रमेश दुबे

भाजपा सरकार ने अथिति शिक्षकों का रखा पूरा मान सम्मान

Monday, September 4, 2023 - 21:22
Updated: 3 years ago
0
अतिथि शिक्षकों से किया वादा निभाने के लिए सीएम शिवराज एवं केंद्रीय मंत्री सिंधिया का ह्रदय से आभार- डॉ रमेश दुबे
डॉ रमेश दुबे

भिण्ड। (आरएनआई) अथिति शिक्षकों के द्वारा लगातार की जा रही मांगों को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने अधिकांश मांगों को जायज मानते हुए उन्हें पूरा किया जिसके लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने सीएम शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार एवं धन्यवाद दिया है।
डॉ दुबे ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस सरकार थी तब आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों का दर्द समझकर केंद्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया जी ने कहा था कि अतिथि शिक्षकों की मांगे पूरी करने के लिए यदि उन्हें सड़कों पर भी उतरना पड़ा तो वो गुरेज नहीं करेंगे, इस पर मद में चूर तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि उतर जाएं सड़कों पर रोका किसने है, तब अतिथि शिक्षकों की अनदेखी और कमलनाथ की हठधर्मिता को देख श्रीमंत सिंधिया ने कांग्रेस सरकार को ही सड़क पर लाकर पटक दिया था और अब उन्होंने सीएम शिवराज सिंह से चर्चा कर अतिथि शिक्षकों के मानदेय को दुगुना करने, शिक्षक भर्ती परीक्षा में 50 प्रतिशत आरक्षण देने जैसी महत्वाकांक्षी मांगो को पूरा करने को कहा जिसको मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए अतिथि शिक्षकों को एक बड़ा तोहफा दे दिया,जिसकी वजह जस अतिथि शिक्षकों के परिवारजनों में खुशी की लहर है।
डॉ दुबे ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया को युहीं जनता अपने दिलों में जगह नहीं देती, श्रीमंत का दिल सदैव अपनी जनता के लिए ही धड़कता है, आगे भी जब जब प्रदेश की जनता की बात आएगी श्रीमंत सिंधिया जी हमेशा की तरह अपनी परिवार स्वरूप जनता जनार्दन के लिए खड़े मिलेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User