अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों के साथ हुआ अन्याय: रवि

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम से की मुलाकात, मिला आश्वासन

Jun 16, 2025 - 19:33
Jun 16, 2025 - 20:41
 0  0
अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों के साथ हुआ अन्याय: रवि

फतेहपुर (आरएनआई) गाजीपुर कस्बे में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर सोमवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की। बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर व्यापारियों के साथ अन्याय किया गया है। जिस पर डीएम ने स्वयं निरीक्षण करके व्यापारी हित में कार्य किए जाने का आश्वासन दिया।

जिला उद्योग व्यापार मण्डल (पंजी.) का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की अगुवई में कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां गाजीपुर कस्बे में हुए अतिक्रमण अभियान में व्यापारियों के किए गए शोषण के विरोध में जिलाधिकारी से मुलाक़ात कर तत्कालीन स्थिति से अवगत कराया। श्री दुबे ने कहा कि अभियान के नाम पर कस्बे के व्यापारियों के साथ अन्याय किया गया है। कई व्यारियों की रोजी-रोटी भी छिन गई है। जिससे उनके आगे समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। समस्या सुनने के बाद जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर वह स्वयं स्थलीय जाँच कर कार्यवाही करेंगे। व्यापारियों के हितो का ध्यान रखते हुए बेदखल व्यापारियों को व्यापार हेतु स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में जिले से सरदार वरिन्दर सिंह, बद्री बिशाल गुप्ता, मुन्ना सिंह, राजकुमार मिश्रा, सरदार गुरुमीत सिंह, क़स्बा गाजीपुर के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह (बब्बू सिंह) महामंत्री शायर गुड्डुराज योगी, लव गुप्ता, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, भैरव प्रसाद चौरसिया, सत्ता सोनी, अनिल कुमार, जबर सिंह आदि व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.