अजय सिंह का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला, ‘कभी PM-CM पर टिप्पणी करने वाले आज उन्हीं के साथ बिस्तर में लेटे हैं’

Wednesday, April 12, 2023 - 12:30
0
अजय सिंह का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला, ‘कभी PM-CM पर टिप्पणी करने वाले आज उन्हीं के साथ बिस्तर में लेटे हैं’

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह  ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति प्रधानमंत्री को ही एक समय पर उल्टा-सीधा कहता रहा हो, और प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में पता नहीं अनेकों भाषणों में टिप्पणियां की हों। क्या-क्या नहीं कहा। वे आज उन्हीं के साथ बिस्तर में लेटे हैं तो ऐसे व्यक्ति के बारे में मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं समझता। यह बात अजय सिंह ने मंगलवार, 11 अप्रैल को भोपाल में राहुल गांधी पर ज्योतिरादित्य के किए ट्वीट के बारे में सवाल पूछने पर कही।

इससे पहले सोमवार, 11 अप्रैल की रात ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया था। राहुल के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सिंधिया ने लिखा- स्पष्ट है कि अब आप एक ट्रोल तक सीमित हो चुके हैं। एक अन्य ट्वीट में सिंधिया ने सावरकर के अपमान को लेकर लिखा, देशसेवक का अपमान और इतना अहंकार। सिंधिया ने राहुल गांधी से तीन सवाल भी पूछे।

दरअसल राहुल ने 8 अप्रैल को किए अपने ट्वीट में एक फोटो पोस्ट की थी। जिसमें अडाणी की स्पेलिंग के साथ सिंधिया का भी नाम जोड़ा था। राहुल ने अपनी इस पोस्ट में लिखा था- सच्चाई छिपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। सवाल वही है- अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रु. बेनामी पैसे किसके हैं? उसी का जवाब देते हुए सिंधिया ने राहुल को ट्रोल बताया। 2020 में सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन करने के बाद यह पहली बार है, जब राहुल और सिंधिया एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर सामने आए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User