अखिलेश यादव बोले, भवन निर्माण सामग्री पर जीएसटी थोपकर घर बनाना भी महंगा कर रही सरकार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है और अब सरकार भवन निर्माण सामग्री पर भी जीएसटी बढ़ाकर घर बनाना महंगा कर रही है।

Monday, September 11, 2023 - 11:33
0
अखिलेश यादव बोले, भवन निर्माण सामग्री पर जीएसटी थोपकर घर बनाना भी महंगा कर रही सरकार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

लखनऊ। (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता त्रस्त है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाने-पीने की चीजों की कीमतें पहले से आसमान छू रही हैं। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल है।

दवाओं की महंगाई और महंगे इलाज ने लाखों परिवारों की कमर तोड़ रखी है। अब सरकार भवन निर्माण सामग्री पर नए सिरे से जीएसटी थोपकर घर बनाना भी महंगा करने की तैयारी में है। ईंट, मौरंग, बालू और गिट्टी पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने से गरीबों पर और मध्यम वर्ग पर बड़ा बोझ पड़ेगा। कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उसके झूठे वादों की सजा देगी। घोसी उपचुनाव के परिणाम से जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि अब वह भाजपा सरकार को और बर्दाश्त नहीं करेगी।

सपा अध्यक्ष ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136 वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया। कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने सिद्धार्थनगर निवासी चमन आरा को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। मालूम रहे कि चमन आरा नगर पालिका परिषद बांसी की अध्यक्ष हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User