निर्दोष बच्ची के हत्यारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हो: डॉ. इंद्रसेन
लखनऊ (आरएनआई) बस्ती जनपद के ग्राम जीतीपुर थाना पकौलिया में कायस्थ परिवार की बच्ची सिद्धी श्रीवास्तव की निर्मम हत्या पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने पीड़ित अतुल श्रीवास्तव उनकी पत्नी से लखनऊ में मिलकर बेटी सिद्धी के असामयिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में प्रशासन समय रहते ध्यान दिया होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। घटना में शिथिलता बरतने के आरोप में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मांग किया कि सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही, घायलों का इलाज कराने के साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग किया है।
ज्ञात हो कि विगत रविवार को जमीन विवाद में राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश के बाद किये गए सीमांकन को हटाने का अतुल श्रीवास्तव द्वारा विरोध करने पर विपक्षियों द्वारा गोल बनाकर घर में घुसकर मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया था जिसमें सिद्धी (13) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय संस्थान रेफर किया गया था। इस दौरान पूर्व मंत्री उ.प्र. सरकार राजू श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष लखनऊ मोहित श्रीवास्तव, अजयदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



