अखिल कुमार इं. काॅ.में हुई खौ- खौ प्रतियोगिताःसम्मानित

Saturday, October 14, 2023 - 20:44
0

सासनी-14 अक्टूबर। तहसील क्षेत्र के गांव लुटसान स्थित अखिल कुमार इंटर कॉलेज में आज खौ-खौ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रतियोगिता का उद्घाटन यूपीसीएलडीएफ की निदेशक श्रीमती पूनम सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
तहसील क्षेत्र के गांव लुटसान स्थित अखिल कुमार इंटर कॉलेज में आयोजित खौ-खौ  प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि बंटी प्रधान, जवाहर इंटर कॉलेज मीतई के प्रबंधक नरेंद्र तिवारी थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता शर्मा द्वारा की गई। जबकि कार्यक्रम संयोजक कॉलेज प्रबंधक मुदित बहादुर भारद्वाज थे। इस मौके पर कृष्ण कुमार शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, रामगोपाल, जितेंद्र कुमार, दिनेश, नवनेश तथा कॉलेज के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे।
इस मौके पर खौ-खौ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अखिल कुमार इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान ज्ञान अकैडमी सासनी तथा तृतीय स्थान रमेशचंद्र कुशवाहा इंटर कॉलेज सासनी की टीमों ने प्राप्त किया और तीनों टीमों को अतिथियों द्वारा पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में अतिथियों का भी आयोजकों द्वारा जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User