बागला महाविद्यालय की टीम ने कबड्डी में मारी बाजी

Saturday, October 14, 2023 - 20:45
0

हाथरस-14 अक्टूबर। जनपद के सेठ फूलचंद बागला महाविद्यालय की कबड्डी टीम ने राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के अंतर्गत विश्वविद्यालय में होने वाले कबड्डी टूर्नामेंट में विजय पताका पहराई । यह टूर्नामेंट राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के अधीन हुआ था जिसमें महाविद्यालयों की टीम ने सहभागिता की थी। हाथरस से सेठ फूलचंद बगला महाविद्यालय की कबड्डी टीम ने भी सहभागिता की थी। यह टूर्नामेंट खैर में हुआ। हाथरस की टीम ने 12 महाविद्यालय की टीम को पछाड़ कर अपनी विजय पताका फहराई। विश्वविद्यालय ने विजय ट्रॉफी प्राप्त कर महाविद्यालय के साथ-साथ अपने जनपद हाथरस का और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य को देर शाम टेलीफोन पर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉक्टर सत्यदेव पचैरी के द्वारा जब इसकी सूचना दी गई तो प्राचार्य ने महाविद्यालय की टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और टेलीफोन पर ही सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए आशीष वचन दिए और कहा कि भविष्य में भी हमारे महाविद्यालय की अन्य टीम में इसी प्रकार से अपनी विजय का स्थान विश्वविद्यालय में बनाए रखेंग।े उन्होंने इसके लिए शारीरिक शिक्षा प्रभारी सत्यदेव पचैरी का भी आभार प्रकट किया और कहा कि यह उनकी ही लगन और मेहनत का परिणाम ह,ै वह हर खेल को खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन करते हुए सिखाते हैं और भविष्य में भी सिखाते रहेगे। कप्तान अभिषेक चैधरी, उपकप्तान अंकित राणा के टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने पर दीपगगन को बेस्ट प्लेयर के तौर पर समानित किया गया और यूनिवर्सिटी गेम्स पंजाब के लिए अभिषेक चैधरी, दीपगगन व प्रिंस कुमार का सलेक्शन हुआ। इसके अलावा टीम में केशव कुमार, नमन रावत, प्रिंस कुमार, सुमित दक्ष, अजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, कुलदीप, अनुराग कश्यप, कपिल कुमार को भी शामिल किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User