मोती चिल्ड्रन स्कूल की छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी, मिठाई और पौधे भेंट कर कलेक्टर ने दिया स्नेहाशीष

Thursday, August 27, 2026 - 23:35
Updated: 3 days ago
0
मोती चिल्ड्रन स्कूल की छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी, मिठाई और पौधे भेंट कर कलेक्टर ने दिया स्नेहाशीष

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मोती चिल्‍ड्रन स्कूल, गुना की छात्राओं ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने कलेक्टर की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह एवं विश्वास के इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्‍याल ने भी सहजता और आत्मीयता के साथ छात्राओं से राखी बंधवाई। उन्होंने छात्राओं को स्नेहाशीष प्रदान करते हुए मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने छात्राओं से कहा कि पर्व-त्योहारों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह पहल समाज को प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने और पर्यावरण हितैषी परंपराओं को अपनाने का प्रेरक संदेश भी देती है। इस अवसर पर छात्राओं ने कलेक्टर श्री कन्‍याल के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाया।

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने छात्राओं को चॉकलेट एवं पौधे भी भेंट किए। उन्होंने कहा कि पौधे उपहार में देना प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का सार्थक संदेश है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User