नासिक में सड़क धंसी, 10-12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गिट्टी से भरा डंपर; टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र के नासिक में सड़क निर्माण के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। नवश्या गणपति परिसर में गिट्टी उतारने के दौरान अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे गिट्टी से भरा डंपर करीब 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, नवश्या गणपति परिसर में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान गिट्टी लेकर पहुंचा डंपर सड़क पर माल उतार रहा था। तभी अचानक सड़क का हिस्सा धंस गया और भारी वाहन देखते ही देखते गड्ढे में गिर गया। सड़क इतनी तेजी से धंसी कि चालक को संभलने का मौका नहीं मिला।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और डंपर को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
हादसे ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर हादसे के वक्त वहां कोई राहगीर या दोपहिया वाहन मौजूद होता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)