अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 की गूगल मीट संपन्न, संगठन को और मजबूत करने पर सहमति

Nov 23, 2025 - 22:29
 0  1.5k
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 की गूगल मीट संपन्न, संगठन को और मजबूत करने पर सहमति

मुंबई (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 महाराष्ट्र प्रदेश की आज एक गूगल मीटिंग महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट मुंबई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की प्रेरणा से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 आज देशभर में एक सशक्त संगठन बन गया है, जिसमें कायस्थ समाज तेज़ी से जुड़ रहा है। यह संगठन निस्वार्थ भाव से सदैव कायस्थ हित में कार्य करता है। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट मुंबई ने बताया कि 10 जनवरी को मुंबई में महाराष्ट्र प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

सभी उपस्थित सदस्यों ने आपसी परिचय के साथ संगठन 7235 को और मजबूत करने पर बल दिया। निर्णय हुआ कि प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार (या माह के अंतिम शनिवार) को इसी तरह गूगल मीट के माध्यम से नियमित रूप से संपर्क बनाए रखा जाएगा। साथ ही 10 जनवरी 2026 को संगठन को मजबूत करने, टीम पदाधिकारियों का व्यक्तिगत सम्मान करने, माला अर्पण करने तथा मनोनयन एवं नियुक्ति पत्र प्रदान करने हेतु प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

गूगल मीट में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भइया’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, महाराष्ट्र इकाई की महिला प्रदेश अध्यक्ष मीनू श्रीवास्तव, युवा प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र अरविंद श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव रविकांत श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन सचिव सतीश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री तेज बहादुर श्रीवास्तव, युवा प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश आलोक श्रीवास्तव ‘गौरव’ एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भइया’ एडवोकेट ने कहा कि शीघ्र ही राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, युवा, महिला, मेडिकल प्रकोष्ठ एवं विधि प्रकोष्ठ की एक ऑनलाइन गूगल मीट आयोजित की जाएगी, जिसका लिंक समूह में भेज दिया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.