विपक्ष के प्रदर्शन में राहुल गांधी का अंदाज: बैरिकेड पर चढ़ लहराया तिरंगा, फिर आकाशवाणी भवन में दिया धरना

Tuesday, October 6, 2026 - 16:01
0
विपक्ष के प्रदर्शन में राहुल गांधी का अंदाज: बैरिकेड पर चढ़ लहराया तिरंगा, फिर आकाशवाणी भवन में दिया धरना

नई दिल्ली। चुनाव आयोग के खिलाफ मंगलवार को INDIA ब्लॉक के विपक्षी सांसदों के मार्च के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिस की कार्रवाई के बीच अपना विरोध जारी रखा। संसद से निर्वाचन सदन की ओर बढ़ रहे मार्च को पुलिस ने संसद मार्ग पर रोक दिया, जिसके बाद विपक्षी सांसदों ने वहीं धरना शुरू कर दिया।

मार्च के दौरान जब सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका तो राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए और तिरंगा लहराया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें नीचे उतारकर बस की ओर ले जाने की कोशिश की। राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया गया।

इसके बाद प्रदर्शन ने नया मोड़ लिया। प्रियंका गांधी पहले जिस बस में बैठी थीं, उससे उतर गईं और राहुल गांधी के साथ आकाशवाणी भवन परिसर की ओर बढ़ीं। दोनों नेता परिसर के अंदर पहुंच गए और बाद में पेड़ के नीचे बैठकर विरोध जारी रखा। कांग्रेस के कुछ अन्य नेता भी उनके साथ वहां मौजूद रहे।

विपक्षी सांसदों का यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उनकी आपत्तियों के खिलाफ था। विपक्षी दलों का आरोप है कि SIR और मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं। इन आरोपों को लेकर चुनाव आयोग और विपक्ष के बीच राजनीतिक विवाद जारी है।

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए और अपनी मांगों को दोहराया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए इस घटनाक्रम में कई विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। आकाशवाणी भवन परिसर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के धरने के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच स्थिति पर निगरानी जारी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User