सेवा भारती बालिका छात्रावास समिति की नई कार्यकारिणी गठित
सेवा भारती गुना के बालिका छात्रावास समिति में संगठनात्मक परिवर्तन करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति के सुचारु संचालन एवं छात्राओं के हित में बेहतर कार्य करने के उद्देश्य से नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दायित्व सौंपे गए।
सेवा भारती मध्य भारत प्रांत के प्रांत सह सचिव मार्तंड सोलंकी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें डॉ भूपेंद्र धाकरे को अध्यक्ष, वीरेंद्र अहिरवार, रेनू अग्रवाल एवं श्वेता अरोरा को उपाध्यक्ष, आशीष शिंदे को सचिव तथा डॉ नीरू शर्मा को सह सचिव बनाया गया।
वहीं अभिषेक श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष तथा लक्ष्मी नारायण साहू, विवेक जी सिंघल एवं महेश रघुवंशी को सदस्य का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर आरएसएस के विभाग प्रचारक नितिन अग्रवाल ने नवगठित कार्यकारिणी को छात्रावास की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा छात्राओं के शिक्षा, संस्कार एवं सर्वांगीण विकास के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों ने आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ छात्रावास के विकास और बालिकाओं के हित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में आरएसएस के विभाग संघचालक अशोक सिंह, राजाराम शिंदे, सेवा भारती जिला सचिव मनोज रघुवंशी, जिला सेवा प्रमुख ओमपाल परमार, विभाग समन्वयक प्रमोद यादव एवं छात्रावास अधीक्षिका मेघा कुशवाह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)