नेपाल बाढ़: भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाएं पहुंचीं काठमांडो

Thursday, August 27, 2026 - 13:03
0
नेपाल बाढ़: भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाएं पहुंचीं काठमांडो

नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड के बाद भारत ने मानवीय सहायता का हाथ बढ़ाते हुए 10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाएं भेजी हैं। राहत सामग्री की पहली खेप भारतीय वायुसेना के सी-130जे विमान से देर रात काठमांडो पहुंची। इसमें अस्थायी आश्रय सामग्री, कंबल, स्वच्छता किट, सोलर लैंप और आवश्यक दवाएं शामिल हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत इस मुश्किल घड़ी में नेपाल और उसके लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

भारतीय वायुसेना ने बताया कि राहत अभियान को और तेज किया जाएगा। सी-17 और सी-130 विमानों के जरिए अतिरिक्त राहत सामग्री भेजी जाएगी। इसके अलावा बचाव और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हेलिकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह से फोन पर बातचीत कर बाढ़ से हुई जनहानि पर दुख जताया था। प्रधानमंत्री ने नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि भारत के लोग इस कठिन समय में नेपाल के लोगों के साथ खड़े हैं।

नेपाल में भोटे कोशी नदी में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद रसुवा सहित कई इलाकों में भारी तबाही हुई है। कई लोग मारे गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों के अब भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। नेपाल स्थित भारतीय और नेपाली एजेंसियां प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। फिलहाल प्राथमिकता लापता लोगों की तलाश और प्रभावित परिवारों तक जरूरी सहायता पहुंचाने की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User