NEET पेपर लीक मामला: बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा मंधारे 14 दिन की CBI रिमांड पर
नीट-यूजी पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा मंधारे को दिल्ली की Rouse Avenue Court में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया।
जांच एजेंसियों के अनुसार, मनीषा मंधारे National Testing Agency की नीट-यूजी पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थीं। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें एनटीए द्वारा विषय विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसके चलते बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक उनकी सीधी पहुंच थी।
सीबीआई को आशंका है कि प्रश्नपत्रों की गोपनीय जानकारी लीक करने में उनकी भूमिका अहम हो सकती है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर किस स्तर पर और किन लोगों तक पहुंचाया गया। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, संपर्कों और वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने सीबीआई को विस्तृत पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मंजूर की है। इस मामले ने एक बार फिर देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



