उंगली पर लगी स्याही ने खोली पोल, फर्जी मतदान कर अमेरिका भाग रहा विदेशी नागरिक गिरफ्तार
Tamil Nadu विधानसभा चुनाव के दौरान फर्जी मतदान का बड़ा मामला सामने आया है। चेन्नई एयरपोर्ट पर एक 64 वर्षीय अमेरिकी नागरिक को मतदान की स्याही के निशान के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी अवैध तरीके से वोट डालने के बाद दुबई के रास्ते अमेरिका भागने की तैयारी में था।
अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान किशोर के रूप में हुई है, जो चेन्नई के केके नगर इलाके में रह रहा था। उसके पास अमेरिकी पासपोर्ट मिला है। शुक्रवार रात वह Emirates की फ्लाइट से दुबई होते हुए अमेरिका जाने वाला था। इसी दौरान Chennai International Airport पर इमिग्रेशन जांच के दौरान अधिकारियों की नजर उसके बाएं हाथ की उंगली पर लगी मतदान स्याही पर पड़ी, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने चेन्नई के Virugambakkam विधानसभा क्षेत्र में जाकर वोट डाला था। भारत में विदेशी नागरिकों के लिए मतदान करना गैरकानूनी है और भारतीय कानून दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं देता।
सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग को पहले से सूचना मिली थी कि विदेशी नागरिकता हासिल कर चुके कई एनआरआई मतदान के लिए भारत पहुंचे हैं। इसके बाद Election Commission of India ने चेन्नई और मदुरै एयरपोर्ट पर सघन जांच के निर्देश दिए थे।
सख्त निगरानी का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। चेन्नई और मदुरै एयरपोर्ट पर अब तक कुल 18 विदेशी नागरिकों को मतदान स्याही के निशान के आधार पर पकड़ा जा चुका है। किशोर इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 18वां विदेशी नागरिक है। चुनाव आयोग ने पूरे फर्जी मतदान नेटवर्क की गहराई से जांच के आदेश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)