एमपी के 50 हजार से ज्यादा डेटा एंट्री ऑपरेटरों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2400 ग्रेड पे पर लगी मुहर
मध्य प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा संविदा डेटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। ग्वालियर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सरकार की अपील खारिज करते हुए सिंगल बेंच के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें डेटा एंट्री ऑपरेटरों को 1900 की जगह 2400 ग्रेड पे देने के निर्देश दिए गए थे।
सातवें वेतनमान में इन कर्मचारियों का ग्रेड पे घटाकर 1900 और लेवल-4 कर दिया गया था, जबकि नियुक्ति के समय से उन्हें यूडीसी के समकक्ष 2400 ग्रेड पे मिलता रहा था। कर्मचारियों ने इसी कटौती को अदालत में चुनौती दी थी।
कोर्ट के फैसले के बाद अब 2400 ग्रेड पे के अनुसार वेतन निर्धारण का रास्ता साफ हो गया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इस फैसले का असर अन्य संविदा पदों की वेतन विसंगतियों पर भी पड़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)