MPPSC SUPER 30- फ्री कोचिंग के लिए एंट्रेंस टेस्ट-2023 संपन्न

Friday, May 5, 2023 - 16:00
0
MPPSC SUPER 30- फ्री कोचिंग के लिए एंट्रेंस टेस्ट-2023 संपन्न
MPPSC SUPER 30- फ्री कोचिंग के लिए एंट्रेंस टेस्ट-2023 संपन्न
MPPSC SUPER 30- फ्री कोचिंग के लिए एंट्रेंस टेस्ट-2023 संपन्न

गुना। मानस भवन निर्माण एवं संचालन समिति द्वारा सुपर 30 एम.पी.पी.एस.सी. 2024 निःशुल्क कोचिंग हेतु आज ऐंट्रेस्ट टेस्ट गाँधी वोकेशनल कॉलेज में लिया गया, जिसमें 163 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। ऐंटरेस्ट टेस्ट मेरिट के आधार पर विधार्थियों का चयन किया जायेगा। आज हुई परीक्षा का रिजल्ट 7 मई 23 को मानस भवन गुना पर प्रकाशित होगा।

उप समिति के संयोजक अतुल अग्रवाल ने बताया कि चयनित छात्रों को प्रस्तावित 15 मई से भारत आई.ए.एस. के माध्यम नियमित निःशुल्क कोचिंग शुरू कराई जाएगी। साथ ही प्रयास किया जा रहा कि टेस्ट देने बाले होनहार विद्यार्थियों को शासन की संबल योजना का भी लाभ मिल सके।

विधार्थियों के टेस्ट के समय गाँधी वोकेशनल कॉलेज का स्टॉफ, भारत आई.ए.एस. कोचिंग स्टॉफ, एवं मानस भवन समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे और गाँधी वोकेशनल कॉलेज के संचालकों का परीक्षा हेतु स्थान देने के लिए मंत्री सुनील अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष निकलंक जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप तायल, उपमंत्री दिनेशचन्द शर्मा, समिति के पूर्व मंत्री एवं गाँधी कॉलेज के संचालक हरिशंकर विजयर्गीय, अबधेश श्रीवास्तव एवं समिति के सदस्य रमेश खंडेलवाल, राजेश सिंघल, अमित गोयल, अनिल सर्राफ, शरद प्रेमी, अनिल भार्गव, मदन सोनी, महेश सोलंकी, भारत आई.ए.एस. के संचालक शिव प्रताप सिंह सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User