MP सरकार का बड़ा फैसला: अफसरों के विदेश दौरों पर रोक, सिर्फ इकोनॉमी क्लास में होगी हवाई यात्रा

Sunday, July 19, 2026 - 12:05
Updated: 15 days ago
0
MP सरकार का बड़ा फैसला: अफसरों के विदेश दौरों पर रोक, सिर्फ इकोनॉमी क्लास में होगी हवाई यात्रा

मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी खर्चों को कम करने के लिए एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। वित्त विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अब सरकारी खर्च पर होने वाले अफसरों के विदेश दौरों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही, अब किसी भी सरकारी काम के लिए हवाई यात्रा केवल इकोनॉमी क्लास में ही की जा सकेगी। सरकार ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए अगले दो साल तक होटलों और व्यावसायिक केंद्रों में किसी भी प्रकार की कार्यशाला (वर्कशॉप), बैठकें और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं, नई कंसल्टेंसी सेवाओं के अनुबंधों पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, जिससे प्रशासनिक खर्चों में भारी कटौती होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User