'ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं': अमेरिकी बिल पर केजरीवाल का PM पर तीखा हमला, बोले- भारत को गिरवी रखा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों को स्वीकार कर भारत के हितों से समझौता कर रहे हैं। यह बयान अमेरिकी सीनेट द्वारा रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को पारित करने के कदम के बीच आया है।
केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने देश को अमेरिका के पास गिरवी रख दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप की हर बात मानने से भारत का अपमान हो रहा है और अमेरिका का भारत के छोटे-बड़े फैसलों में हस्तक्षेप बढ़ गया है।
केजरीवाल ने अमेरिकी सीनेट के उस विधेयक का भी जिक्र किया, जिसमें रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में भारत के हितों की पर्याप्त रक्षा नहीं की जा रही है और प्रधानमंत्री की नीतियों पर सवाल उठाए।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ट्रंप भारत के खिलाफ फैसले लेते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी हर बात मान लेते हैं, चाहे वह सही हो या गलत। उन्होंने इसे देश के लिए अपमानजनक स्थिति बताते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)