महाराष्ट्र: दिशा सालियान की मौत मामले में बड़ा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के दिए आदेश
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच शुरू करने का आदेश दिया है। अदालत ने सीबीआई को मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी। वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। दिशा की मौत सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ दिन पहले हुई थी। इसके बाद दोनों मामलों को लेकर कई तरह के सवाल और विवाद सामने आए थे।
बॉम्बे हाईकोर्ट का यह आदेश दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की याचिका पर आया है। याचिका में उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच में कथित खामियों का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने और मामले की नए सिरे से जांच कराने की मांग की थी।
अब अदालत के निर्देश के बाद सीबीआई मामले की जांच करेगी और उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)