JAH में हंगामा, मृतक के परिजनों ने गार्ड और डॉक्टर्स पर लगाए मारपीट के आरोप

Sunday, July 14, 2024 - 17:39
Updated: 2 years ago
0
JAH में हंगामा, मृतक के परिजनों ने गार्ड और डॉक्टर्स पर लगाए मारपीट के आरोप

ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल समूह के 1000 वाले अस्पताल में आज एक मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया, परिजनों ने अस्पताल के गार्ड और डॉक्टर्स पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, हंगामे की सूचना पर कम्पू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर मामला जांच में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर जिले के चीनौर, छीमक निवासी पुरुषोत्तम बघेल को आज तड़के सांप ने काट लिया, परिजन उसे लेकर जयारोग्य अस्पताल समूह के 1000 बिस्तर वाले अस्पताल पहुंचे, जहाँ इलाज के दौरान पुरुषोत्तम की मौत हो गई। मौत से मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए, वे डॉक्टर्स पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाने लगे। परिजन बोले हमे प्राइवेट में दिखाना है हमें हमारा मरीज दो लेकिन वहाँ खड़े एक गार्ड ने कहा कि बॉडी को पीएम के लिए ले जाना पड़ेगा।

परिजनों और गार्ड के बीच डेड बॉडी को लेकर झूमा झटकी होने लगी, परिजनों ने आरोप लगाया कि गार्ड के साथ डॉक्टर्स ने भी मृतक के भाई को बेल्ट और डंडे से बुरी तरह पीटा, पीड़ित के शरीर पर मौजूद निशान उसके आरोपो को सही साबित कर रहे हैं, सूचना पर कम्पू थाना टी आई, सीएसपी सहित पुलिस फोर्स पहुँच गया और मामले को शांत कराया, सीएसपी अशोक सिंह जादौन का कहना है कि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाए हैं इनकी जांच की जायेगी, प्रथम दृष्टया मामला गार्ड पर बनता है, चोट के निशान का मेडिकल कराया जायेगा और जांच के बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जायेगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User