'दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है', राहुल गांधी ने E20 पेट्रोल पर सरकार को घेरा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने E20 (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि E20 नीति से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और वाहनों के प्रदर्शन पर भी असर पड़ रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि यह मुद्दा बेहद गंभीर है और कांग्रेस इसे बड़े स्तर पर उठाएगी।
वीडियो में राहुल गांधी ने कहा, "आमतौर पर कहा जाता है कि दाल में कुछ काला है, लेकिन यहां तो पूरी दाल ही काली है।" उन्होंने आरोप लगाया कि E20 पेट्रोल कार, मोटरसाइकिल और स्कूटरों को नुकसान पहुंचा रहा है तथा लोगों की जेब से अतिरिक्त पैसा निकलवा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही इस मुद्दे पर अभियान चलाएगी।
कांग्रेस का दावा है कि मार्च 2025 से देश के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर मुख्य रूप से E20 पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि सस्ता ईंधन मिलने का वादा पूरा नहीं हुआ। पार्टी का आरोप है कि E20 के कारण वाहनों का माइलेज कम हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं का ईंधन खर्च बढ़ा है। कांग्रेस के अनुसार, अप्रैल 2023 से मार्च 2026 के बीच कम माइलेज की भरपाई में उपभोक्ताओं पर लगभग 88,234 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)