हाथरस में विरक्त संत श्री रमेश बाबा महाराज को भावांजलि, बड़ी कोठी बंदरबन से निकली प्रभात फेरी; नगर में गूंजा राधा नाम
हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध विरक्त संत श्री रमेश बाबा महाराज के गोलोक गमन पर ब्रजद्वार हाथरस के भक्तों ने प्रभात फेरी निकाल कर भावांजलि अर्पित की।विदित हो कि ब्रज के विरक्त संत श्री रमेश बाबा महाराज का 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को गोलोक गमन हो गया था, जिनकी अंत्येष्टि 7 अक्टूबर को की गई। बाबा के दिवंगत होने की सूचना पर पूरे ब्रज में शोक की लहर दौड़ गई।
बाबा श्री को भावांजलि अर्पित करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह कमला बाजार स्थित बड़ी कोठी बंदरबन के मंदिर श्री बांके बिहारी जी से प्रभात फेरी आरंभ हुई। जो सासनी गेट, क्रांति चौक, सरक्यूलर रोड, चमन गली चौराहा, मेंडू गेट चौराहा, चक्की बाजार, सब्जी मंडी चौराहा, नयागंज, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, लोहट बाजार, रुई की मंडी, नजिहाई बाजार, चौक सर्राफा, गुड़हाई बाजार होते हुए पुनः कमला बाजार पहुंचकर संपन्न हुई। स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर भक्तों ने स्वागत किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा महाराज ब्रज के ही नहीं, अपितु पूरे विश्व के पूज्य संतों में से एक थे। आज वे श्रीजी के विग्रह में विलीन हो गए हैं।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, रोचक जैन, योगेंद्र मोहन शर्मा, अमित गोयल, विकास अग्रवाल, आशीष जैन, मनोज वार्ष्णेय, विजेंद्र दीक्षित एडवोकेट, कुलदीप गौड़, संदीप महेश्वरी, अशोक अग्रवाल, कन्हा गौड़, अशोक अग्रवाल पेशकार, सीताराम जी, बंटी भैया व संजय दीक्षित एडवोकेट आदि उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)