जम्मू में भारी बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहा, कई इलाकों में जलभराव; फ्लैश फ्लड का अलर्ट

Sunday, August 23, 2026 - 17:35
0
जम्मू में भारी बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहा, कई इलाकों में जलभराव; फ्लैश फ्लड का अलर्ट

जम्मू और आसपास के इलाकों में रविवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। शहीदी चौक में सुबह करीब 7:30 बजे एक पुराना और खाली जर्जर मकान अचानक ढह गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि मलबे में दबने से घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा।

बताया गया कि यह मकान राजनी सलोत्रा का था। इमारत में कुछ महीने पहले दरारें आने के बाद वह अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहने लगी थीं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शहर में मौजूद पुराने और जर्जर मकानों का सर्वे कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

भारी बारिश के कारण तल्लाब तिल्लो, भगवती नगर, कृष्णा नगर और कैनाल रोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया। कई स्थानों पर बारिश का पानी घरों और दुकानों में पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण शहर के कई हिस्सों में यातायात भी प्रभावित रहा।

जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भगवती नगर के पास और जम्मू-आरएस पुरा मार्ग पर कुलियां समेत बजालता रोड पर भी पानी जमा हो गया। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए।

वहीं, भारी बारिश के चलते रागी नाला के पास मलबा आने से जम्मू-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोकना पड़ा। सड़क से मलबा हटाने और रास्ता खोलने का काम जारी रहा।

डोडा जिले के ठाठरी इलाके में भी अचानक बाढ़ की सूचना सामने आई है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User