गुना पुलिस की तकनीकी कार्रवाई से 15.80 लाख के 79 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए फोन
गुना। गुना पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले दो माह में पुलिस ने करीब 15.80 लाख रुपये कीमत के 79 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में साइबर सेल और जिले के विभिन्न थानों की टीमों ने गुम मोबाइलों की लगातार तकनीकी निगरानी और ट्रैकिंग की। जिलेभर से प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण करते हुए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 79 मोबाइल बरामद किए।

2 सितंबर 2026 को गुना पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हितिका वासल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। नागरिकों ने पुलिस की तकनीक आधारित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित थाने में सूचना दर्ज कराएं, ताकि सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी संसाधनों के माध्यम से मोबाइल की जल्द से जल्द तलाश की जा सके।

मोबाइल बरामदगी की इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेंद्र खटीक, आरक्षक अभय रघुवंशी, महिला आरक्षक पूजा गुप्ता सहित जिले के विभिन्न थानों में सीईआईआर पोर्टल पर कार्यरत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)