आरोन में वन विभाग की टीम से मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Monday, September 14, 2026 - 22:43
Updated: 1 month ago
0
आरोन में वन विभाग की टीम से मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले के आरोन मे आरोन थाना पुलिस द्वारा फॉरेस्ट टीम के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में कार्यवाही करते हुए प्रकरण के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया हैं ।  

उल्लेखनीय है कि 01 सितंबर 2026 को वनरक्षक प्रमोद कुमार गौर द्वारा आरोन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आज वह अपने अन्य स्टाफ के साथ झाझोन गांव के जंगल के भ्रमण पर था, इस दौरान तीन लोगों के लकडी काटकर ले जाते हुए दिखाई देने पर उन्हें रोक कर नाम पता पूछा तो उनके द्वारा अपने नाम कल्याण अहिरवार, विजय अहिरवार एवं रघुनाथ अहिरवार निवासीगण ग्राम झाझोन के बताए एवं लकडियों के संबंध में पूछा गया तो उनके द्वारा एक और व्यक्ति सुनील अहिरवार को बुला लिया और जिनके द्वारा फारेस्ट टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई । फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 328/26 धारा 132, 121(1), 221, 296(बी), 351(3), 3(5) इजाफा धारा 121(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोन थाना पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास प्रारंभ किए गए और इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सघन दबिशें दी गई । आरोपियों की तलाश के क्रम में आज 14 सितंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए फरार चारो आरोपियों कल्याण पुत्र हमीरा अहिरवार उम्र 48 साल,विजय पुत्र चंदना अहिरवार उम्र 48 साल, रघुनाथ पुत्र बलदेवा अहिरवार उम्र 44 साल एवं सुनील पुत्र कल्याण अहिरवार उम्र 34 साल निवासीगण ग्राम झाझोन थाना आरोन जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, उपनिरीक्षक किशोर टोप्पो, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सचिन, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पाल, प्रधान आरक्षक इरशाद खान, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र गुर्जर, आरक्षक सचिन, आरक्षक भूपेन्द्र एंव आरक्षक प्रताप मौर्य की विशेष भूमिका रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User