EOW ने कृषि उपज मंडी के लेखापाल को 20 हज़ार की रिश्वत लेते पकड़ा

Wednesday, January 3, 2024 - 17:41
Updated: 3 years ago
0
EOW ने कृषि उपज मंडी के लेखापाल को 20 हज़ार की रिश्वत लेते पकड़ा

मंदसौर (आरएनआई) ईओडब्ल्यू उज्जैन की टीम ने मंदसौर कृषि उपजमंडी के लेखापाल हरीश कुमार वशिष्ठ को 20 हजार की लेते पकड़ा है। 

शिकायतकर्ता रवि राठौर ने एसपी ईओडब्ल्यू उज्जैन दिलीप सोनी को शिकायत की थी कि हमारी फर्म पारसलाल राठौर प्रोपाइटर वाल्मीकि कंस्ट्रक्शन का कृषि उपज मंडी में सब्ज़ी मंडी को साफ-सफाई का ठेका जून 2023 में मंडी द्वारा स्वीकृत था। टेंडर के अगेंस्ट कांट्रेक्टर के मासिक बिल पास नहीं करते हैं।

  आवेदक से 78 हजार रुपये की रिश्वत की मांग आरोपित द्वारा की गई थी। जनवरी को आवेदक से 20000 रुपये की रिश्वत की प्रथम किश्त की मांग की गई थी। इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा आरोपित को दोपहर में रंगे हाथों पकड़ा गया।

20000 रुपये बरामद
रिश्वत की राशि 20000 रुपये बरामद की गई। मौके पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें डीएसपी अजय कैथवास , डीएसपी अमित बट्टी एवं अन्य अधिकारी शामिल हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User