अयोध्या: पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ, गोविंद देव गिरी को मिली महासचिव की जिम्मेदारी

Wednesday, September 2, 2026 - 17:57
0
अयोध्या: पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ, गोविंद देव गिरी को मिली महासचिव की जिम्मेदारी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के कुशल और व्यवस्थित संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। बुधवार को अयोध्या की मणिरामदास छावनी में महंत नृत्यगोपालदास की अध्यक्षता में हुई ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। बैठक में ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ आमंत्रित सदस्य भी मौजूद रहे।

बैठक में ट्रस्ट के नए महासचिव के नाम का भी ऐलान किया गया। गोविंद देव गिरी को ट्रस्ट का नया महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों को शामिल करने की घोषणा हुई है। इनमें अयोध्या के मदन मोहन पांडेय, दिल्ली के महेश भागचंदका और अयोध्या की निर्मला यादव शामिल हैं।

करीब चार दशक तक भारतीय वायुसेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा अब राम मंदिर की प्रशासनिक और संचालन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें बड़े संगठनों के संचालन और नेतृत्व का लंबा अनुभव रहा है।

जितेंद्र मिश्रा मूल रूप से देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र के भोपतपुरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के तौर पर कमीशन प्राप्त किया था। अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने 18 से अधिक प्रकार के विमानों पर उड़ान भरी और 3,000 घंटे से ज्यादा का उड़ान अनुभव हासिल किया। वह कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर भी रह चुके हैं।

इसके अलावा मिश्रा ने एकीकृत रक्षा स्टाफ में उप प्रमुख (सिद्धांत, संगठन एवं प्रशिक्षण) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाली है। भारत के साथ-साथ अमेरिका और ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रक्षा संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मिश्रा के पास प्रशासन, संगठन प्रबंधन और नेतृत्व का व्यापक अनुभव है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User