नानाखेड़ी से लौट रहे ऑटो को बस ने मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
शहर की नानाखेड़ी मंडी से सवारी छोडक़र लौट रहे एक ऑटो चालक को तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके पैर में गंभीर फ्रैक्चर आया है। अस्पताल में उपचाररत घायल ऑटो चालक मोनू कुशवाह ने बताया कि वह शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात नानाखेड़ी क्षेत्र से सवारियां छोडक़र अपने साइड से वापस आ रहा था। तभी सामने से उल्टी दिशा (गलत साइड) में आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। मोनू के अनुसार, सामने से आ रही *बस की तेज लाइट की चकाचौंध* के कारण वह वाहन को संभाल नहीं पाया और न ही बस का नंबर देख सका। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक सडक़ पर गिरकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने पैर में गंभीर चोट होने के कारण ऑपरेशन करने की सलाह दी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)